Home | cooperative | जयपुर | जायल तहसील के किसानों को आदान-अनुदान राशि का वितरण प्रक्रियाधीन – आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री

जायल तहसील के किसानों को आदान-अनुदान राशि का वितरण प्रक्रियाधीन – आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री

आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्यों द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि जायल में वर्ष 2021 व वर्ष 2022 में शेष रहे कृषकों को  94.18 करोड़ रूपये की कृषि आदान-अनुदान से राशि का शी्घ्र वितरण करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

02 1018

जयपुर, 20 जुलाई। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविन्दराम मेघवाल ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि नागौर जिले की जायल तहसील में वर्ष 2021 में बाढ़ से प्रभावित 140  ग्रामों में 55.80 करोड़ एवं वर्ष 2022 में बाढ़ से प्रभावित 95 ग्रामों में 38.08 करोड़ रूपये का कृषि आदान-अनुदान वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि शेष रहे कृषकों को आदान-अनुदान की राशि वितरित करने का कार्य प्रक्रियाधीन है। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्यों द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि जायल में वर्ष 2021 व वर्ष 2022 में शेष रहे कृषकों को  94.18 करोड़ रूपये की कृषि आदान-अनुदान से राशि का शी्घ्र वितरण करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इससे पहले आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री ने विधायक श्रीमती मंजू देवी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि जिला नागौर की जायल, तहसील में वर्ष 2021 में 140 ग्रामों एवं 2022 में 95 ग्रामों में बाढ़ से काश्‍तकारों की फसलो में क्रमश: 60 एवं 50 प्रतिशत फसल खराबा हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में फसल खराबा नही हुआ है तथा वर्ष 2020 से 2022 तक सूखे से फसल खराबा नही हुआ है।  उन्होंने गांववार उपलब्‍ध कराई गई सहायता राशि एवं शेष का विवरण सदन के पटल पर रखा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!