Home जयपुर 351 ब्लॉक में महिला ग्राम सेवा सहकारी समितियों का होगा गठन 

351 ब्लॉक में महिला ग्राम सेवा सहकारी समितियों का होगा गठन 

  • मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- राज्य सरकार वहन करेगी अंशदान की 10.53 करोड़ की राशि

जयपुर, 17 जुलाई। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। इस क्रम में प्रदेश के 351 ब्लॉक में महिला ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों के अंशदान की 10.53 करोड़ की राशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस सम्बन्ध में प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
श्री गहलोत द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार इन महिला ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन हेतु अंशदान के रूप में प्रति समिति 3 लाख रूपये की राशि राज्य सरकार वहन करेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में प्रत्येक ब्लॉक में एक महिला ग्राम सेवा समिति के गठन हेतु अंशदान को माफ करने व अंशदान की उक्त राशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाये जाने की घोषणा की थी।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!