Home | cooperative | जयपुर | 29 सीसीबी में नियमित कार्मिकों के आधे से अधिक पद खाली

29 सीसीबी में नियमित कार्मिकों के आधे से अधिक पद खाली

02 1004
Demo Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 8 जुलाई I कहते हैं कि केन्द्रीय सहकारी बैंक किसानों को जरुरत के समय सहकारी समितियों के माध्यम से फसली ऋण देने में अग्रणी बैंक की भूमिका में माने जाते हैं। प्रदेश में 29 केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) संचालित हैं। इन्हीं 29 सीसीबी में आधे से अधिक नियमित कार्मिकों के पद खाली पड़े है। विधानसभा की ओर से विधायक सुश्री दिव्या मदेरणा को दिए गए एक सवाल के जवाब में यह खुलासा हुआ है कि 29 केन्द्रीय सहकारी बैंको (CCB) में कुल नियमित कार्मिकों के 3576 पद स्वीकृत है, जबकि इन स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल महज 1633 नियमित कार्मिक ही कार्यरत है, और आधे से अधिक यानि 1943 पद खाली पड़े हुए है। इन 1943 रिक्त पदों के विरुद्ध बाहरी एजेन्सी / राईसेम के माध्यम से 29 केन्द्रीय सहकारी बैकों में 855 कर्मचारी संविदा पर कार्यरत है ।

जोधपुर खंड में भी पड़े है दर्जनभर पद खाली

सहकारिता विभाग और अपेक्स बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, जोधपुर खंड की पाली सीसीबी में स्वीकृत 221 पदों के मुकाबले महज 86 कार्मिक ही कार्यरत है। इसी तरह जालोर सीसीबी में 118 के विरुद्ध 46, जैसलमेर सीसीबी में 68 के विरुद्ध 34, जोधपुर सीसीबी में 154 के विरुद्ध 72, सिरोही सीसीबी में 96 के विरुद्ध महज 36 वही, राज्य भर में सर्वाधिक फसली ऋण उपलब्ध करवाने वाली बाड़मेर सीसीबी में 194 स्वीकृत पदों पर 81 नियमित कार्मिक ही कार्यरत है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!