Home | cooperative | कोटा संभाग | महिला सहकारी समिति के गठन में नियुक्त व्यवस्थापकों के लिये नहीं वेतन और भत्ते

महिला सहकारी समिति के गठन में नियुक्त व्यवस्थापकों के लिये नहीं वेतन और भत्ते

02 972
Demo Photo

झालावाड़ । 30 मई I राजस्थान सरकार की मंशा अनुसार प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक पर महिला सहकारी समिति का गठन का कार्य शुरु हो गया है। इसके क्रम में झालावाड़ केन्द्रीय सहकारी बैंक ने आदेश जारी कर महिला सहकारी समिति के गठन के लिये समिति व्यवस्थापक और ऋण पर्यवेक्षकों को लगाया है।
हालांकि महिला सहकारी समिति के गठन में कार्य करने वाले व्यवस्थापकों व ऋण पर्यवेक्षकों के लिये वेतन एवं भत्तों का प्रावधान नहीं किया गया है। मुण्डला व्यवस्थापक रामचंद्र नागर ने बताया हैं कि समिति व्यवस्थापक को समिति कार्य के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं इस योजना को भी सफल बनाने में योगदान देना होगा, किन्तु इन कर्मचारियों को इस कार्य के लिये किसी भी प्रकार का वेतन एवं भत्ता नहीं दिए जाने का सीसीबी आला अधिकारियो द्वारा बताया जा रहा है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!