Home | cooperative | जयपुर | सहकारिता में ई-गवर्नेंस को मजबूती, प्रोजेक्ट के लिए 5.46 करोड़ रुपए स्वीकृत

सहकारिता में ई-गवर्नेंस को मजबूती, प्रोजेक्ट के लिए 5.46 करोड़ रुपए स्वीकृत

ashok 4 3
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

जयपुर, 28 मई। राज्य सरकार ई-गवर्नेंस से आमजन को सार्वजनिक क्षेत्र की अधिकतम सेवाएं पारदर्शिता और त्वरित गति से पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सहकारिता विभाग में ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट के लिए 5.46 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। विभाग में ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट के लिए हार्डवेयर खरीदने और अन्य संसाधनों के लिए 3.75 करोड़ रुपए एवं एफएमएस ‘कॉपरेटिव मैनेजमेंट सिस्टम‘ के लिए 1.71 करोड़ रुपए का व्यय होगा। इससे ई-गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए नवीन तकनीक के विभिन्न आवश्यक उपकरण खरीदे जाएंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!