Home | cooperative | राज्य | कृषि अनुसंधान केंद्र में 15 दिवसीय उर्वरक क्रेश कोर्स का समापन

कृषि अनुसंधान केंद्र में 15 दिवसीय उर्वरक क्रेश कोर्स का समापन

02 948
प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए 

जालोर 11 मई। दी जालोर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कृषि अनुसंधान केंद्र में गुरूवार को ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के लिए 15 दिवसीय क्रैश कोर्स का समापन हुआ।
समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्र के प्रभारी डॉ आईएस नरूका ने बताया कि यह कोर्स समितियों के व्यवस्थापक के उर्वरक सम्बन्धी ज्ञान में बढ़ोतरी करेगा तथा यह कोर्स उर्वरकों के सही उपयोग व रखरखाव के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.आर.बी.सिंह ने राज किसान सुविधा पोर्टल व उर्वरक लाइसेंस के बारे में अवगत कराया।कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण समन्वयक डॉ० अर्जुन लाल बिजारणिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। प्रशिक्षण सह-समन्वयक डॉ रतन लाल शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। यह कोर्स 27 अप्रेल, 20.23 से प्रारंभ 15 दिवसीय प्रशिक्षण में केंद्र के वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षणार्थियों को उर्वरकों के बारे में व्याख्यान दिए। इस दौरान डॉ सरेश, डॉ आशु सिंह गोदारा व केंद्र के कार्मिक सोहनलाल बूरी, हनवंत सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!