Home | cooperative | उदयपुर संभाग | प्रमुख शासन सचिव सहकारिता विभाग ने उदयपुर में किया महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण

प्रमुख शासन सचिव सहकारिता विभाग ने उदयपुर में किया महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण

02 945

जयपुर, 8 मई। प्रमुख शासन सचिव सहकारिता विभाग श्रीमती श्रेया गुहा ने सोमवार को उदयपुर जिले के ऋषभदेव कस्बे तथा ग्राम पंचायत पडूना में आयोजित महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रीमती गुहा ने कहा कि राज्य सरकार महंगाई राहत कैंप के माध्यम से हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। हमारा कर्तव्य है कि हर व्यक्ति को कैंप की जानकारी मिले, अब ऐसा कोई व्यक्ति नहीं बचना चाहिए जिसे कैंप की जानकारी नहीं हो। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि समस्त अधिकारी मिल कर प्रत्येक व्यक्ति तक इन सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें और मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप इन कैंपों को सफल बनाएं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को सराहा और उमड़े जनसमूह को देख संतुष्टि जताई ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!