Home बाड़मेर मृतक आश्रित को 10 लाख रुपये के बीमा क्लेम का सौंपा चेक

मृतक आश्रित को 10 लाख रुपये के बीमा क्लेम का सौंपा चेक

केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा बाटाडू परिसर पर दुर्घटना बीमा योजना की राशि का चेक देते  हुए

बाड़मेर 17 अप्रैल। केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा बाटाडू के कार्यक्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समिति मूंढो की ढाणी के ऋणी सदस्य हनुमानराम पुत्र डाउराम मेघवाल की सड़क दुर्घटना के दौरान 4 वर्ष पूर्व मौत हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमति इमरती देवी को बाटाडू शाखा प्रबंधक मोतीलाल सुथार तथा कार्य. ऋण पर्यवेक्षक शेराराम भाटिया व सरपंच प्रतिनिधी पुरखाराम सियाग एवं मूढो की ढाणी जीएसएस व्यवस्थापक रमेश मूंढ द्वारा 10 लाख का बीमा क्लेम की राशि का चेक दिया गया । कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक शेराराम भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही बीमा योजना के तहत कृषक हनुमानराम का बीमा प्रीमियम की राशि जमा थी, हनुमानराम की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमा राशि का क्लेम 10 लाख का चेक उसकी पत्नी श्रीमति इमरती देवी को दिया गया । उन्होंने कहा कि योजना का लाभ नियमित रूप से कृषि ऋण जमा करने वाले किसानों को योजना के तहत मिलता है। इस दौरान बैकिंग सहायक दशरथ सिंह, सिगोड़िया जीएसएस व्यवस्थापक मेघराज चौधरी, बाटाडू जीएसएस सहा. व्यवस्थापक विशन जांगिड़ सहित पूनमाराम गोदारा, परबत सिंह आदि उपस्थित थे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!