Home जयपुर सहकारिता विभाग में अधिकारियों का तबादला

सहकारिता विभाग में अधिकारियों का तबादला

File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 18 मार्च I राज्य सरकार ने सहकारिता सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण और एक अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज दिया है। जबकि एक महिला अधिकारी के साथ-साथ अन्य दो अधिकारियों को आदेश की प्रतीक्षा में रखा है।
सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव नारायणसिंह (Narayan Singh, Joint Secretary, Cooperative Department) की ओर से जारी आदेशानुसार, छोटीलाल बुनकर को जयपुर डेयरी में उप रजिस्ट्रार लगाया गया है एवं श्रीमति नियतिराज सिंह का पदस्थापन सहायक रजिस्ट्रार (प्रशासन) प्रधान कार्यालय जयपुर के पद पर किया गया है तथा उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बाड़मेर के पद पर कार्यरत जयंत जयपाल को प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक बालोतरा में वसूली अधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया है। इसी प्रकार उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बारां सौमित्र कुमार मंगल को अपने पद के कार्य के साथ-साथ प्रबंध निदेशक सीसीबी बारां का अतिरिक्त कार्यभार वही, आर. पी मीणा, श्रीमति कल्पना सिंह एवं राजीव थानवी को आदेशों की प्रतीक्षा अवधी के दौरान अपनी उपस्थिती कार्यालय रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, जयपुर में देने के आदेश जारी किये गये है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!