Home राज्य जिले में 5 नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां का गठन

जिले में 5 नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां का गठन

Raj Sahkar
File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क I 16 फ़रवरी I प्रत्येक ग्राम पंचायत पर ग्राम सेवा सहकारी समिति की स्थापना के क्रम में सहकारिता विभाग द्वारा जालोर जिले में 5 नई समितियों का गठन किया जाएगा । जिसके लिए सहकारिता विभाग के पंजीयक द्वारा निर्धारित मानदंड पूर्ण करने तथा जिला स्तरीय कमेटी की अनुशंसा सहित प्रस्ताव प्राप्त होने पर नई 5 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की स्वीकृति जारी की गई है।
जारी स्वीकृति आदेश के मुताबिक, जसवतंपुरा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत गजापुरा व पावली, रानीवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की सुरजवाड़ा में सहकारी समिति के गठन की स्वीकृति दी गयी है। इसी प्रकार, जालोर पंचायत समिति क्षेत्र की ओडवाड़ा, आहोर पंचायत समिति क्षेत्र की बाकली में सहकारी समिति के गठन की मंजूरी जारी की गयी है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!