Home | cooperative | जयपुर | राशन की दुकान की दूरी तीन किलोमीटर से अधिक होने की स्थिति में दुकान के प्रस्ताव जिला रसद अधिकारी को भिजवाएं -खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

राशन की दुकान की दूरी तीन किलोमीटर से अधिक होने की स्थिति में दुकान के प्रस्ताव जिला रसद अधिकारी को भिजवाएं -खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

02 847 e1676462383473
प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर, 15 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राशन की दुकानों का मसला आमजन से जुड़ा है। उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में उचित मूल्य की दुकान यदि उपभोक्ताओं की पहुंच से अधिक दूर हैं और राशन दुकान तीन किलोमीटर से अधिक दूरी पर है तो वे दुकान के प्रस्ताव बनाकर जिला रसद अधिकारी को भिजवाएं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक श्रीमती सफिया जुबेर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि विभागीय दिशा-निर्देशानुसार 500 एनएफएसए राशनकार्डों अथवा 2 हजार यूनिट पर पुर्नर्निर्धारण किया जाकर आवश्यकतानुसार उचित मूल्य दुकान का गठन किया जाता है। उन्होंने इस संबंध में जारी विभागीय दिशा-निर्देश की प्रति सदन के पटल पर रखी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!