Home राज्य श्मशान विस्तार एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति पढ़ाना के भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित

श्मशान विस्तार एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति पढ़ाना के भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित


सवाई माधोपुर, 9 फरवरी। जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 92 के अन्तर्गत गाम त्रिलोकपुरा की 050 हैक्टेयर भूमि ग्राम पंचायत भगवतढ़ को सर्व समाज श्मशान विस्तार के लिए, ग्राम नागतलाई की 0.41 हैक्टेयर भूमि ग्राम पंचायत गण्डाल को श्मशान के लिए, ग्राम बाढ गुआडी की 0.15 हैक्टेयर भूमि ग्राम पंचायत खेड़ा बाढ़ रामगढ़ को श्मशान विस्तार के लिए एवं ग्राम शिवाड़ की 0.30 हैक्टेयर भूूमि ग्राम पंचायत शिवाड़ को श्मशान विस्तार के लिए शर्तो एवं निबन्धनों पर आरक्षित की है।
इसके अतिरिक्त ग्राम पढ़ाना की 0.10 हैक्टेयर भूमि राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1956 के अन्तर्गत एवं राजस्व (गु्रप-6) विभाग, राजस्थान सरकार की अधिसूचना के क्रम में ग्राम सेवा सहकारी समिति पढ़ाना के भवन निर्माण के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति पढ़ाना को शर्तो एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!