Home जोधपुर पैक्स कर्मचारी संघ की राजस्थान प्रदेश इकाई में प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत

पैक्स कर्मचारी संघ की राजस्थान प्रदेश इकाई में प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत

Welcomed on becoming State Vice President in Rajasthan State Unit of Pax Employees Union

जोधपुर । डिजिटल डेस्क I 5 फ़रवरी I पैक्स कर्मचारी संघ भारत की प्रदेश इकाई राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सैदावत एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हनुमानसिंह राजावत की सहमति से प्रदेश महासचिव नितेन्द्रकुमार शर्मा ने जोधपुर जिले की बड़ला बासनी पैक्स व्यवस्थापक मेघाराम चौधरी को राजस्थान इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पैक्स कर्मचारी संघ भारत की राजस्थान इकाई में श्री चौधरी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर समिति क्षेत्र के सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान तिंवरी पंचायत समिति सदस्य हरिसिंह राजपुरोहित, समुंदर सिंह सिसोदिया, प्रेम सिंह सिसोदिया, प्रेमाराम गोदारा, प्रेमचंद चौधरी, सुखराम सांई आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!