Home | cooperative | जयपुर | 16 जिलों के 8 हजार 108 ग्राम अभावग्रस्त घोषित किए

16 जिलों के 8 हजार 108 ग्राम अभावग्रस्त घोषित किए

02 882 1 e1678968043341
File Photo

जयपुर, 16 मार्च। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर 16 जिलों के 8 हजार 108 ग्राम अभावग्रस्त घोषित किए। जिला कलेक्टरों से प्राप्त खरीफ फसल 2022 (संवत 2079) नियमित एवं विशेष गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर बाढ़ से फसल खराब होने पर किसानों को राहत प्रदान करने के लिए निम्न जिलों के ग्रामों के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बारां जिले के 1231 ग्राम, भरतपुर के 957, बूंदी के 517, धौलपुर के 58, श्रीगंगानगर के 02, झालावाड़ के 1597, करौली के 13, नागौर के 347, सवाई माधोपुर के 14, टोंक के 716, कोटा के 766, बांसवाड़ा के 717, प्रतापगढ़ के 625, जोधपुर के 47, अजमेर के 227 उदयपुर के 274 ग्रामों को राहत प्रदान की गई है
यह अधिसूचना 31 मार्च, 2023 तक लागू रहेगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!