Home | cooperative | जालोर | नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान 7 नाम निर्देशन पत्र खारिज

नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान 7 नाम निर्देशन पत्र खारिज

1710229964675
File Photo

जालोर 5 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान शुक्रवार को जालोर संसदीय क्षेत्र में प्रस्तुत कुल 41 नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत 7 नाम निर्देशन पत्रों को खारिज किया गया तथा संवीक्षा के उपरांत 24 अभ्यर्थी शेष रहे।
रिटर्निंग अधिकारी पूजा पार्थ ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए प्राप्त कुल 41 नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के उपरान्त 34 नामांकन सही पाये गये तथा 7 नामांकन खारिज किये गये। संवीक्षा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नाम से महेन्द्र के. चौधरी द्वारा प्रस्तुत 2 नामांकन, अभिनव राजस्थान पार्टी से प्रकाश सिंह द्वारा प्रस्तुत 1 नामांकन, भारत जोड़ो पार्टी से नेमाराम द्वारा प्रस्तुत 1 नामांकन, भारतीय राष्ट्रीय दल से शिवदान सिंह चारण द्वारा प्रस्तुत 1 नामांकन व संयोगवादी पार्टी से पोकराराम द्वारा प्रस्तुत 1 नामांकन तथा निर्दलीय के रूप में पुष्पा बारड़ द्वारा प्रस्तुत 1 नामांकन खारिज किया गया।
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया के दौरान 6 अप्रेल को कार्यालय समय में नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे तथा 7 अप्रेल को अवकाश रहेगा वही 8 अप्रेल, 2024 को दोपहर 3 बजे तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!