Home | cooperative | राष्ट्रीय | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से इस वर्ष जनवरी में 14 लाख 86 हजार नए अंशधारक जुड़े

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से इस वर्ष जनवरी में 14 लाख 86 हजार नए अंशधारक जुड़े

NPIC 202332175535
File Photo

नई दिल्ली । 21 मार्च I श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- ईपीएफओ में इस साल जनवरी में कुल 14 लाख 86 हजार सदस्‍य शामिल हुए हैं। सबसे अधिक 2 लाख 26 हजार, 18 से 21 वर्ष के हैं। 22 से 25 वर्ष की आयु-समूह के दो लाख 26 हज़ार सदस्य शामिल हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि अधिकांश सदस्यों ने देश के संगठित क्षेत्रों में पहली बार नौकरी की शुरूआत की है। मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान केवल 3 लाख 54 हजार सदस्य ईपीएफओ से बाहर हुए जो पिछले चार महीनों में सबसे कम है। राज्य-वार आंकड़ों से पता चलता है कि संगठन में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सहित अन्‍य राज्यों से नये अंशधारक शामिल हो रहे हैं। जनवरी में संगठन में शामिल हुए कुल सदस्यों में 22 दशमलव सात-तीन प्रतिशत के साथ महाराष्ट्र अग्रणी रहा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!