Home | cooperative | जयपुर | 101वां अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस सहकारिता सामाजिक स्वावलम्बन एवं आर्थिक उन्नयन का आधार

101वां अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस सहकारिता सामाजिक स्वावलम्बन एवं आर्थिक उन्नयन का आधार

02 996
जयपुर, 1 जुलाई। रजिस्ट्रार सहकारिता श्री मेघराज सिंह रतनू ने कहा कि सहकारिता हर वर्ग के समाजिक स्वावलम्बन एवं आर्थिक उन्नयन का आधार है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में लगभग एक अरब व्यक्ति सहकारिता से जुडे हुए है। इस प्रकार देखे तो हर छठा व्यक्ति किसी न किसी रूप में सहकारिता से जुड़ा है।
श्री रतनू ने 101वें अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर कहा कि सहकारिता की इस व्यापक पहुंच को उसकी शक्ति बनाकर विश्व की संरचनात्मक व्यवस्था को एक बार पुनः दुरूस्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता की भावना एक सबके लिए-सब एक के लिए के साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समृृद्धि को उन्नत किया जाए। उन्होंने कहा कि सहकारिता के द्वारा सतत् विकास में बेहतर योगदान दिया जा सकता है।
अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर राइसेम परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना एवं प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्रीमती श्रेया गुहा के संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत से पहले रजिस्ट्रार एवं विभागीय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर सहकारिता, राईसेम एवं अन्य सहकारी संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!