Home | cooperative | जालोर | सीसीबी का बैंक मित्र बनाने के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

सीसीबी का बैंक मित्र बनाने के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

सार 

Jalore : कार्यशाला के दौरान केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) का बैंक मित्र बनाने के लिए प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के सचिवों को किया गया प्रेरित

WhatsApp Image 2025 06 25 at 16.59.03
रानीवाड़ा डेयरी में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला (Mkm News Jalore)

विस्तार 

जालोर | डिजिटल डेस्क | 25 जून । जिले की प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) का बैंक मित्र बनाने के लिए आज रानीवाड़ा स्थित जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें सीसीबी प्रबंध निदेशक नारायणसिंह ने बताया कि “सहकार से समृद्धि” एवं अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) के अन्तर्गत प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) की बैंक मित्र बनाकर माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे डेयरी समितियों से जुड़े सदस्य को भुगतान समिति स्तर पर होने के साथ डेयरी समितियों की आय में वृद्धि होगी । कार्यशाला के दौरान उन्होने “म्हारो बैंक म्हारो खातो”, माइक्रो एटीएम, बैंक खाता खोलने एवं केवाईसी के बारे में भी जानकारी प्रदान की । इस दौरान सीसीबी अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी सुभाषचन्द्र, डेयरी अधिकारी जवान सिंह, सीसीबी की रानीवाड़ा शाखा के प्रबंधक जितेन्द्र सिंह शेखावत सहित प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियो के सचिव उपस्थित रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!