Home | cooperative | जालोर | जिले की 10 ग्राम पंचायतों में बनेगी महिला सहकारी समिति

जिले की 10 ग्राम पंचायतों में बनेगी महिला सहकारी समिति

02 606
File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क I 11 मार्च I बजट घोषणा के तहत राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में महिला ग्राम सेवा सहकारी समिति की स्थापना करने के क्रम मे जालोर जिले की 10 ग्राम पंचायत में नई महिला सहकारी समिति का गठन किया जाएगा।
उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जालोर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जालोर ब्लॉक में ऊण, आहोर ब्लॉक में चरली, भीनमाल ब्लॉक में निम्बावास, जसवतंपुरा ब्लॉक में गजीपुरा, रानीवाड़ा ब्लॉक में रानीवाड़ा खुर्द, सरनाऊ ब्लॉक में सेवाड़ा, सांचौर ब्लॉक में जाखल, चितलवाना ब्लॉक में झाब, बागोड़ा ब्लॉक में सेवड़ी, सायला ब्लॉक में विराणा ग्राम पंचायत में महिला सहकारी समिति का गठन किया जाएगा ।
गौरतलब हैं कि प्रत्येक ब्लॉक में महिला ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की हिस्सा राशि 3 लाख रूपये राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवायी जाएगी.

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!