Home | cooperative | जयपुर | जल संसाधन मंत्री ने नर्मदा नहर परियोजना क्षेत्र का किया निरीक्षण

जल संसाधन मंत्री ने नर्मदा नहर परियोजना क्षेत्र का किया निरीक्षण

02 675 300x224

जयपुर, 4 अक्टूबर। जल संसाधन मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने मंगलवार को नर्मदा नहर परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण कर जालोर जिले के सांचौर स्थित नर्मदा गेस्ट हाऊस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाओं को सुन निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री मालवीय ने मंगलार को नर्मदा नहर परियोजना क्षेत्र की रतौड़ा, सिलोसन माइनर एवं शिवपुरा वितरिका का निरीक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री द्वारा साइफन में कचरा जमा होने की समस्या पर विभागीय अधिकारियों को जमा सील्ट हटवाने एवं क्षतिग्रस्त डिग्गीयों की मरम्मत को लेकर आवश्यक निर्देश दिए साथ ही क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार को भी दुरूस्त करवाने की बात कही। उन्होंने क्षतिग्रस्त डिग्गीयों एवं साइफनों के मरम्मत के लिए विभाग को प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि संबंधित अधिकारी, किसान प्रतिनिधि व आमजन मौजूद रहे।

02 676 300x148

जल संसाधन मंत्री ने नर्मदा नहर परियोजना क्षेत्र के निरीक्षण के उपरांत नर्मदा गेस्ट हाऊस में जनसुनवाई कर किसानों से मिले तथा उनके परिवाद प्राप्त कर समस्या निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में किसानों द्वारा अंतिम छोर (टेल एण्ड) तक पानी उपलब्ध करवाने के साथ ही नवीन क्षेत्रों को सिंचाई से जोड़ने एवं नहरों के मरम्मत को लेकर अपनी परिवेदनाएँ प्रस्तुत की जिस पर जल संसाधन मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय द्वारा नर्मदा नहर परियोजना के मुख्य अभियंता को प्राप्त परिवेदनाओं के आधार पर विस्तृत सर्वे करवाकर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि नर्मदा नहर परियोजना में राज्य सरकार द्वारा बजट की कोई कमी नहीं रखी जायेगी। श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई द्वारा भी समय पर पानी उपलब्ध करवाने एवं किसानों की समस्याओं का हरसंभव समाधान करवाने का विश्वास दिलाया गया। इस दौरान सांसद देवजी पटेल, मुख्य अभियंता श्री अमरसिंह व अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार, उप अधीक्षक श्री रूपसिंह, अधिशासी अभियंता श्री अनिल कुमार कैथल सहित बड़ी संख्या किसान उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!