Home | cooperative | राज्य | ग्राम सभाओं में हथकड़ी शराब के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक

ग्राम सभाओं में हथकड़ी शराब के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक


जालोर 5 फरवरी। जालोर उपखण्ड की बिशनगढ़, नरसाणा व बालवाड़ा ग्राम पंचायत में हथकड़ी शराब के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
उपखण्ड अधिकारी चम्पालाल जीनगर ने बताया कि ग्राम सभाओं में हथकड़ी शराब के खिलाफ जनजागृति के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया तथा हथकड़ी शराब बनाने व बेचने में लिप्त लोगों के विरूद्ध आवाज उठाने व उनकी सूचना देने की बात कही।
इस दौरान कोतवाली जालोर के थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह, भू.अ.नि. मोहनसिंह, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी व गणमान्य नागरिक सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!