भिंडर में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन, किसानों व स्वयं सहायता समूहों को लाखों रुपये के चेक वितरित

सार 

Udaipur :  भिंडर में आयोजित ‘ग्राम उत्थान शिविर’ में किसानों और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसमें राजीविका समूहों को ₹2-2 लाख और 32 किसानों को केसीसी ऋण के चेक वितरित किए गए

विस्तार 

उदयपुर । डिजिटल डेस्क | 7 फरवरी | ग्रामीण विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भिंडर में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के अनेक किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न सहकारी योजनाओं के अंतर्गत लाखों रुपये के चेक वितरित किए गए। इस दौरान हंगेर माता राजीविका तथा श्री भेरुनाथ राजीविका स्वयं सहायता समूहों को दो दो लाख के चेक दिये गए, साथ ही उदयपुर केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा 32 कृषकों को किसान क्रेडिट ऋण योजना के तहत प्रति कृषक 12500 रूपये के चेक प्रदान किए गए । जबकि लाभार्थियों ने बताया कि प्राप्त राशि से उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी तथा यह धनराशि कृषि कार्यों, बीज, खाद की खरीद एवं अन्य आवश्यकताओं में सहायक सिद्ध होगी। वहीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बताया कि इस आर्थिक सहायता से वे नए व्यवसाय शुरू करेंगी जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

सहकारी ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी

शिविर के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न सहकारी ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों को ग्राम सेवा सहकारी समितियों का सदस्य भी बनाया गया, जिससे उन्हें भविष्य में सरलता से ऋण सुविधाए बीमा एवं अन्य लाभप्राप्त हो सकें। कार्यक्रम में ग्रामीणों की अच्छी उपस्थिति रही और लोगों ने इसे ग्राम विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है।

error: Content is protected !!