Home | उदयपुर संभाग | किसानों के कल्याण हेतु राज्य सरकार कटिबद्ध – सहकारिता मंत्री

किसानों के कल्याण हेतु राज्य सरकार कटिबद्ध – सहकारिता मंत्री

  • किसानों के लिए सौगात लेकर आई कस्टम हायरिंग योजना
022 300x202
निम्बाहेड़ा कृषि मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उदबोधन देते हुए सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना

जयपुर, 29 जनवरी। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने शनिवार को निम्बाहेड़ा कृषि मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 14 ग्राम सेवा सहकारी समितियों को ट्रैक्टर सहित विभिन्न कृषि उपकरणों की सौगात दी। उन्होंने कस्टम हायरिंग योजना अंतर्गत 14 ग्राम सेवा सहकारी समितियों को ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि यंत्र भेंट किए। ट्रैक्टर एवं विभिन्न कृषि उपकरण पाकर किसानों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। हर समिति को आठ-आठ लाख रुपए का अनुदान भी दिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बजट द्योषणा के अनुसार प्रदेश में किसानों को किराए पर खेती संबंधी यंत्र उपलबध कराने के लिए क्रय-विक्रय सहकारी समितियों अथवा ग्राम सेवा सहकारी समितियों की स्थापना की जानी है। इसी क्रम में सहकारिता क्षेत्र में विकास की श्रृंखला में एक ओर कदम बढ़ाते हुए मंत्री श्री आंजना ने केन्द्रीय सहकारी बेंक की ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं पैक्स/लेम्पस द्वारा कस्टम हायरिग सेन्टर की स्थापना करते हुए क्षेत्र के किसानों को खेती हेतु उनके कार्यक्षेत्र में रियायती दर पर ट्रेक्टर एवं अन्य उपलब्ध करवाकर किसानों को राहत प्रदान करना है।
मंत्री श्री आंजना ने अपने उदबोधन में कहा कि राज्य सरकार निरंतर किसानों के लिए नई नई योजनाएं लाकर राहत प्रदान कर रही है इसी के तहत किसानों को फसल बुवाई से लेकर कटाई तक ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों के लिए सरकार कस्टम हायरिंग योजना भी संचालित कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी श्री चंद्रशेखर भंडारी, विकास अधिकारी श्री खुश्लेश्वर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष शारदा सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक एमडी श्री नानालाल चावला, सहकारी समितियां चित्तौड़गढ़ रजिस्ट्रार श्री सुधीर भट्ट सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
4 300x200

14 ग्राम सेवा सहकारी समितियों को रियायती दरों पर मिले ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि उपकरण

चित्तौड़गढ़ जिले के केन्द्रीय सहकारी बेंक की बडावली, जावदा, गंगरार(निम्बाहेड़ा पंचायत समिति), गंगरार(गंगरार पंचायत समिति), सुरपुर(कपासन पंचायत समिति), विनायका, बडवल(बड़ीसादडी), आंवलहेड़ा, दौलतपुरा(बेगु पंचायत समिति), नन्नाणा, धीरजीखेड़ा(भदेसर पंचायत समिति), देवपुरा, जालखेड़ा(रावतभाटा पंचायत समिति) एवं बस्सी,नेतावलगढ़(चित्तौड़गढ़ जिला) आदि पंचायत समिति से सम्बधित 14 ग्राम सेवा सहाकारी समितियों के अध्यक्षों को ट्रैक्टर भेंट किए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!