Home | cooperative | राज्य | सहकारी बैक कर्मियों के तबादले

सहकारी बैक कर्मियों के तबादले

jalore bank 300x263
दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक – फाइल फोटो

जालोर  । डिजिटल डेस्क  । 28 फरवरी ।  दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की विभिन्न शाखाओं में प्रशासनिक कारणो से चार बैंक कर्मियों के तबादले किए गए हैं । बैंक के प्रबंध निदेशक के. के. मीणा की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार रामसीन शाखा के प्रबंधक हसंराज मीणा को जसवतंपुरा शाखा में शाखा प्रबंधक, अरणाय शाखा के बैकिंग सहायक प्रवीण कुमार सैन को सांचौर शाखा में, जसवतंपुरा शाखा के कार्य. शाखा प्रबंधक मनीश फुलवानी को अरणाय शाखा में बैकिंग सहायक, चितलवाना शाखा के बैकिंग सहायक रवीन्द्र प्रतापसिंह राठौड़ को रामसीन शाखा में बैकिंग सहायक के पद पर लगाया गया हैं। हालांकि सांचौर शाखा में कई वर्षो से एक जगह पदस्थापित गगन मीणा का स्थानातरण अन्यत्र नहीं होना जिलेभर की शाखाओं में चर्चा का विषय बना हुआ हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!