Home | स्‍पेशल | सहकारिता विभाग में स्थानांतरण सूची जारी, लेकिन वर्षों से कब्जा किए अधिकारी सीट से नहीं हिले

सहकारिता विभाग में स्थानांतरण सूची जारी, लेकिन वर्षों से कब्जा किए अधिकारी सीट से नहीं हिले

02 526 300x249

जोधपुर । डिजिटल डेस्क I 10 जुलाई I सहकारिता विभाग में पिछले दिनों से अधिकारियों के स्थानातंरण की सूची जारी हो रही है। लेकिन जोधपुर संभाग के जोधपुर, बाड़मेर सीसीबी में प्रबंध निदेशक पद पर गृह जिलों में पदस्थापन अधिकारियों के साथ-साथ सीसीबी में अधिशासी अधिकारी पद पर सालों-साल से एक जगह डटे अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं हो रहा है। जबकि सरकार ने तबादलों के लिए जो पॉलिसी बनाई थी, इसमें तय किया गया है कि जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधन निदेशकों को उनके गृह जिले में तैनात नहीं किया जाएगा। पॉलिसी के मुताबिक गृह जिलों में अधिकारियों की तैनाती नहीं होगी। यह निर्णय बैंकों में लगातार मिल रही गड़बडिय़ों को देखते हुए लिया गया था। पॉलिसी तय होने के बावजूद भी जोधपुर सीसीबी एमडी का जिम्मा सुरेन्द्र सिंह राठौड़ को दिया हुआ है। उनका गृह जिला भी जोधपुर ही है। इसी तरह बाड़मेर के जितेन्द्र कुमार को सीसीबी बाड़मेर का जिम्मा दे रखा है। जो पहले से ही अपने गृह जिले में तैनात हैं उन्हें वहां से हटाया नहीं गया।

वर्षों से कब्जा किए अधिकारी सीट से नहीं हिले

केन्द्रीय सहकारी बैंक बाड़़मेर और जोधपुर में सालों से जमे अधिशासी अधिकारी यहां से जाना ही नहीं चाहते हैं। बताया जाता है कि उन्हें कई वर्षो से एक ही जगह पर तैनाती सहकारिता विभाग ने दे रखी है। पदोन्नति से लेकर तबादला होने के बाद भी वे जोड़तोड़ कर वापस आ जाते हैं। जानकारी के मुताबिक नियमानुसार विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों का ट्रांसफर तीन और पांच साल में करने का नियम बनाया गया है, लेकिन इन दोनो सीसीबी में अधिशासी अधिकारी के पदों पर आसीन इन दोनो अधिकारियों के ट्रांसफर तो दूर चर्चा तक नहीं होती हैं।

जूनियर अधिकारी को दिया सीसीबी का जिम्मा

02 528 290x300केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर (सीसीबी) के प्रबंधन निदेशक का जिम्मा उप रजिस्ट्रार कृष्ण कुमार मीणा को दिया हुआ है। सरकार ने इस पद के लिए अतिरिक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी को तैनात किए जाने का नियम बनाया हुआ है। इसके बाद भी यहां जूनियर पद के अधिकारी को तैनात किया गया है, जबकि विभाग में इस पद के कई अधिकारी मौजूद हैं।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!