Home | जोधपुर | मृत किसानों की सहकारी समिति खातों में चलती रही लेन-देन, कुछ समय के लिए सीसीबी हरकत में, अब मामला ठंडे बस्ते में

मृत किसानों की सहकारी समिति खातों में चलती रही लेन-देन, कुछ समय के लिए सीसीबी हरकत में, अब मामला ठंडे बस्ते में

Jodhpur News : ग्राम सेवा सहकारी समिति से जुड़े किसानों ने तत्कालीन व्यवस्थापक पर मृत किसानों के खातों से लेन-देन करने का लगाया आरोप

02 1564 e1722841241193
File Photo – बारनाऊ ग्राम सेवा सहकारी समिति

जोधपुर । डिजिटल डेस्क । 5 अगस्त । केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) की देचू शाखा अंतर्गत संचालित बारनाऊ ग्राम सेवा सहकारी समिति में मृत किसानों के खातों में तीन साल तक लेन-देन चली, जब यह मामला मीडिया की सुर्खियों में छा गया तो, केंद्रीय सहकारी बैंक प्रबंधन हरकत में आया और सहकारी समिति की धारा-55 के अंतर्गत जांच करवाने का आदेश दे दिया, बैंक के प्रबंध निदेशक ने राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम की धारा 55 के अंतर्गत जांच करवाने के लिए केंद्रीय सहकारी बैंक के सहायक अधिशासी अधिकारी को अधिकृत कर, मीडिया की खबरों के तथ्यों, कथ्यों सहित सहकारी समिति में 2019 से 2023 तक वितरित ऋणों की जांच, ऋण माफी 2018 एवं ऋण माफी 2019 की जांच तथा पुलिस प्राथमिकी बिन्दुओं की जांच करवाने का आदेश तो फरवरी 2024 में देकर 15 दिनों में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, लेकिन 6 माह बीत जाने के बावजुद नियुक्त जांच अधिकारी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाएं हैं । जिससे आहत होकर सहकारी समिति के किसानों ने गत दिनों शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ को ज्ञापन देकर मामले में जांच सिरे चढ़ाने की मांग उठाई है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!