Home | cooperative | राज्य | राजस्थान | विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका महत्त्वपूर्ण

विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका महत्त्वपूर्ण

सार

Churu : दी चूरू सेंट्रल को- ऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय में सहकारिता मंत्रालय की नवीन पहलों के माध्यम से सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई

171327 HomePage 5b2878b0 4e2e 41cc 9b6d 63019a2f9375

विस्तार

चूरू, 14 नवंबर। चूरू जिले में 71वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह का शुभारंभ गुरुवार को उत्साहपूर्वक किया गया। इस क्रम में, दी चूरू सेंट्रल को- ऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय में सहकारिता मंत्रालय की नवीन पहलों के माध्यम से सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। साथ ही इस वर्ष के सहकार सप्ताह की थीम ‘विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका’ पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सहकारी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने पर विचार-विमर्श हुआ।

171327 Image d6bde0bf 30af 4559 8e4e 41d181ba6a2b

बैठक में प्रबंध निदेशक मदनलाल ने सहकार कर्मियों को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मंत्रालय द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में सहकारी समितियों का गठन शुरू किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता की पहुंच बढ़ सके। इसके साथ ही, ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण, अन्न भंडारण योजनाओं के तहत गोदाम निर्माण, जन औषधि केंद्र, और प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि वे सहकारिता की मदद से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक में बैंक के कर्मचारी और सहकारिता से जुड़े अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!