Home | cooperative | राज्य | नवनियुक्त जिला कलक्टर ने जालोर शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

नवनियुक्त जिला कलक्टर ने जालोर शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

download 36 300x246
जालोर नगर क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नवनियुक्त जिला कलक्टर निशान्त जैन व विभिन्न विभागों के अधिकारी

जालोर 16 अप्रेल। नवनियुक्त जिला कलक्टर निशान्त जैन ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को सायंकाल जालोर नगर क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला भी साथ रहे।
जिला कलक्टर ने सायंकाल अस्पताल चौराहे से हरिदेवी जोशी सर्किल, तिलक द्वार, घांचियों की पिलानी, सदर बाजार, वीरमदेव चौक, गांधी चौक, सूरजपोल होकर पुनः अस्पताल चौराहे तक का पैदल भ्रमण करते हुए विभिन्न चौराहों, उद्यानों, प्राचीन पोल सहित शहर की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्हांने शहरी क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग की बात करते हुए ट्राफिक व कानून व्यवस्था, शहर के विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।
उन्होंने वीरमदेव चौक में स्थित वीर वीरमदेव की मूर्ति एवं जालोर के इतिहास के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। जालोर को ऐतिहासिक एवं पर्यटन दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए जालोर दुर्ग, तोपखाना, सुन्देलाव तालाब सहित विभिन्न स्थलों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। भ्रमण के दौरान शहरवासियों ने नवनियुक्त जिला कलक्टर निशान्त जैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु, उपखण्ड अधिकारी चम्पालाल जीनगर, पुलिस उप अधीक्षक हिम्मत सिंह चारण, नगर परिषद आयुक्त महिपाल सिंह, शहर कोतवाल अरविन्द राजपुरोहित एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत व जलदाय विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!