Home | cooperative | राज्य | शिविर में आवासीय मकान के पट्टे पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिले

शिविर में आवासीय मकान के पट्टे पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिले

जालोर 25 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत भीनमाल पंचायत समिति की नोहरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में मौके पर ही लाभार्थियों को आवासीय पट्टे जारी कर प्रदान किये जिससे खुशी से उनके चेहरे खिल उठे।
नोहरा शिविर में ग्राम पंचायत द्वारा मथरा देवी पत्नी मोहब्बत सिंह नोहरा, शंकराराम पुत्र हाजाराम नोहरा व पर्वतसिंह पुत्र बलवन्त सिंह नोहरा को आवासीय मकान का पट्टा जारी कर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मौके पर ही लाभार्थियों को प्रदान किया गया।
लाभार्थियों ने आवासीय मकान का पट्टा पाने की खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान की खूब सराहना की एवं सेल्फी प्वाइंट पर अपनी तस्वीर खिंचवाकर खुशी का इजहार किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!