Home | cooperative | राज्य | जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष ने राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक की मोबाइल एटीएम वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष ने राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक की मोबाइल एटीएम वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

download 73 300x225

जालोर 27 जून। राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक द्वारा मोबाइल एटीएम वैन लोकार्पण एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, ओबीसी वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पवन गोदारा व जिला कलक्टर निशान्त जैन ने जालोर क्लब से राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक की मोबाइल एटीएम वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला कलक्टर निशांत जैन ने मोबाइल एटीएम वैन का अवलोकन कर पहला ट्रांजेक्शन भी किया।
राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक को नाबार्ड के सहयोग से प्राप्त यह मोबाइल एटीएम वैन जालोर जिले के क्षेत्रवासियों को समर्पित की गई। यह मोबाइल एटीएम वैन जालोर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों एवं ढ़ाणियों में आमजन को बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करेंगी। मोबाइल एटीएम वैन के माध्यम से वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग के बारे में जागरूकता के लिए शिविर आयोजित कर बैंकिंग के बारे में जागरूक किया जायेगा तथा सरकारी योजनाआ की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जायेगी।
कार्यक्रम के दौरान जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में सभी बैंकिंग उत्पाद पहुंचाने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक की सराहना की। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति पत्र जारी किये गये।
इस अवसर पर नाबार्ड एजीएम डॉ. दिनेश प्रजापत, आरएमजीबी महाप्रबंधक के.एन.द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अभिमन्यु चारण, क्षेत्रीय प्रबंधक मदनलाल व मुख्य प्रबंधक हितेश राजपुरोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!