Home | cooperative | राज्य | सुरेश कुमार चौधरी बनें ब्लॉक अध्यक्ष

सुरेश कुमार चौधरी बनें ब्लॉक अध्यक्ष

आहोर ब्लॉक में सहकारी कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

जालोर 3 मई 2021। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई की बैठक आहोर ग्राम सेवा सहकारी समिति में आयोजित की गयी। जिसमें नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता हनुमानसिंह राजावत एवं निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष भेरुसिंह कुम्पावत ने संगठन की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता राजावत ने पैक्स कर्मियों की समस्याओं पर अपने विचार रखें और सहकारी कार्मिको से उन्हें साझा किया। उसके बाद जिला अध्यक्ष द्वारा आहोर ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमे सर्वप्रथम ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार चौधरी, एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्दनसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष विनोद सिंह राजपुरोहित, महामंत्री नरपत खां शेख, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापत, मंत्री सवाराम मेघवाल, दीपाराम देवासी, अजीतसिंह राठौड़, आदाराम मेगवाल, सांवलसिंह बालोत एवं भवरु खां को सदस्य (न्यूज कर्ता ) की नवीन जिम्मेदारियां सौंपी गई।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!