Home राज्य ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में कार्यशाला आयोजित

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में कार्यशाला आयोजित

जालोर 30 दिसम्बर। भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित तथा मार्गदर्शित करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया।
संस्थान के मुख्य प्रशिक्षक योगेश दवे ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु ने जीवन में कौशल के महत्व को समझाते हुए कार्य को एकाग्रता से सीख कर उसे जीवन में उपयोग में लाने की सलाह दी। उन्होंने सिलाई कार्य के लिए प्रशिक्षणाधीन महिलाओं के सिले हुए वस्त्रों का अवलोकन कर उनके सिलाई कार्य ज्ञान की प्रशंसा की। इस अवसर पर महिलाओं से परस्पर संवाद कर प्रशिक्षण को और अधिक उपयोगी बनाने के क्रम में उनके संझाव मांगे गये।
भारतीय स्टेट बैंक के वितीय सलाहकार परमानन्द भट्ट ने जीवन में बचत का महत्व बताते हुए प्रधानमंत्री बीमा योजना व अटल पेंशन योजना के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। संस्थान के निदेशक तथा लीड बैंक प्रबंधक एस.आर. माली ने प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आरसेटी में स्वरोजगार के लिए चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमांे की जानकारी देते हुए महिलाओं को उपयोगी जानकारी देने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी का आभार ज्ञापित किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!