Home राज्य बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रबन्धकारिणी सदस्यों का सीसीबी में आयोजित हुआ प्रशिक्षण

बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रबन्धकारिणी सदस्यों का सीसीबी में आयोजित हुआ प्रशिक्षण

अजमेर, 14 जून। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) पर “सहकार से समृद्धि” कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान राज्य सहकारी संघ जयपुर एवं अजमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (ACCB) के संयुक्त समन्वयन से बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) के प्रबन्धकारिणी सदस्यों का प्रशिक्षण अजमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक परिसर में आयोजित किया गया। वरिष्ठ अतिरिक्त रजिस्ट्रार श्री इन्दर सिंह ने सहकार से समृद्धि के नवाचारों पर जानकारी दी। प्रतिस्पर्धा के युग में समितियों को अपने व्यवसाय में वृद्धि करनी होगी। श्री गजेन्द्र व्यास ने सहकारिता सिद्वान्तों तथा सदस्यों की वृद्धि पर जानकारी दी।  श्री हरीश सिवासिया प्रबन्ध निदेशक सीसीबी अजमेर एवं श्री राजेन्द्र प्रसाद दायमा अधिशाषी अधिकारी सीसीबी बैंक ने भी सहकारिता के सिद्वान्तों पर प्रकाश डाला।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!