Home राज्य सीईओ ने फसल बीमा रथों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

सीईओ ने फसल बीमा रथों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

  • बीमा रथ जिले में भ्रमण कर कृषकों को फसल बीमा के लिए करेंगे जागरूक
जालोर 15 दिसम्बर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जालोर संजय कुमार वासु ने जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार के लिए फसल बीमा रथों को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जालोर जिले को आवंटित 4 बीमा रथ जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए 25 दिसम्बर 2022 तक भ्रमण कर कृषकों को जागरूक करेंगे। इन बीमा रथों पर पम्पलैट, पोस्टर, बैनर एवं माईक के द्वारा फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। जिले के अधिकृत बीमा कम्पनी बजाज एलायन्ज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लि. द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कर कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा से जोडने के साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के लाभ के बारे में भी जागरूक किया जायेगा।
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ.आर.बी.सिंह ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जालोर को जिले में अधिसूचित बीमा फसलों, बीमा राशि एवं प्रीमियम के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा रथ की उपयोगिता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना एवं बीमा कम्पनी के फार्ममित्रा एप्प के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत करवाया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जालोर डॉ. रमाशंकर भारती एवं कम्पनी बजाज एलायन्ज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लि. के जिला प्रबन्धक श्री राजेन्द्र सिंह राठौड उपस्थित थे।
कृषक फसल बीमा की विस्तृत जानकारी के लिए कंपनी के प्रतिनिधि राजेन्द्र िंसंह के मो.नं. 8426829200, राघवेन्द्र सिंह के मो.नं. 7009953276, विक्रम कुमार जालोर के मो.नं.8385867306, रविन्द्र सैन आहोर के मो.नं. 8005855054, सुरेश कुमार चितलवाना के मो.नं. 9549325613, प्रवीण कुमार सांचौर के मो.नं. 6375613292, रूपेश कुमार जसवन्तपुरा के मो.नं. 8290321839, चंदुलाल रानीवाड़ा के मो.नं.8875313087, बाकाराम भीनमाल के मो.नं. 9672311612, दिनेश कुमार सायला के मो.नं. 9983612031 व पृथ्वीराज सिंह बागोडा मो.नं.8696763901 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!