Home राज्य स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण, Skoch Silver अवार्ड से सम्मानित

स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण, Skoch Silver अवार्ड से सम्मानित

जयपुर, 20 फरवरी। स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण, राजस्थान को प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य करने के फलस्वरूप Skoch Silver अवार्ड से सम्मानित किया गया है।  स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन डायरेक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा को शनिवार को skoch group द्वारा एक ऑनलाइन समारोह में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री रोहित कुमार सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को यह सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है एवं कहा कि यह सम्मान विभाग की सभी शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परस्पर सहयोग, टीम भावना, तालमेल एवं प्रभावी मानिटरिंग एवं आमजन की सहभागिता का सुफल है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!