Home राज्य राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 29 जनवरी तक जालोर जिले के दौरे पर 

राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 29 जनवरी तक जालोर जिले के दौरे पर 

State Minister of State for Labor Sukhram Vishnoi on a visit to Jalore district till January 29

जालोर 25 जनवरी। राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 26 से 29 जनवरी तक जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग (स्वतंत्र प्रभार) व राजस्व विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 26 जनवरी, गुरूवार को प्रातः 9.05 बजे जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे तत्पश्चात् दोपहर 11.30 बजे जालोर से रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे रामसीन पहुँचेंगे जहाँ वे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 4 बजे रामसीन से रवाना होकर सायं 5 बजे सांचौर पहुँचेंगे तथा रात्रि विश्राम सांचौर में करेंगे।
श्रम राज्य मंत्री 27 जनवरी, शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे सांचौर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे पथमेड़ा पहुँचेंगे जहाँ वे पथमेड़ा गौशाला में विधानसभा स्तरीय, पंचायतीराज व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे तत्पश्चात् दोपहर 3 बजे पथमेड़ा से रवाना होकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए रात्रि 8 बजे सांचौर पहुँचेंगे जहाँ वे रात्रि विश्राम करेंगे।
श्रम राज्य मंत्री 28 जनवरी, शनिवार को प्रातः 8 बजे सांचौर से रवाना होकर प्रातः 9 बजे जैसला पहुँचेंगे जहाँ वे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात् वे रवाना होकर सायं 6 बजे सांचौर पहुँचेंगे जहाँ वे रात्रि विश्राम करेंगे। वे 29 जनवरी, रविवार को प्रातः 10 बजे नर्मदा सिंचाई परियोजना के विश्राम भवन में नर्मदा सिंचाई परियोजना, सानिवि, जलदाय व डिस्कॉम के अधिकारियों की बैठक लेंगे तत्पश्चात् दोपहर 2 बजे सांचौर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!