Home राज्य उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लंबित आवेदनों को 5 दिवस में आक्षेप पूर्ति कर भिजवायें

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लंबित आवेदनों को 5 दिवस में आक्षेप पूर्ति कर भिजवायें

जालोर 4 जून। जिले में उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनान्तर्गत लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित संस्था प्रधान आवेदन पत्रों को नियमानुसार आक्षेप पूर्ति करवाकर 5 दिवस में प्रेषित करें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुभाष चन्द्र मणि ने बताया कि जालोर जिले में संचालित राजकीय व निजी शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं के स्तर पर उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनान्तर्गत आवेदन पत्र लंबित है जिससे विद्यार्थियों को छात्रवृति का भुगतान करने में विलम्ब हो रहा है। विभाग को छात्रवृति के लिए पर्याप्त बजट भी प्राप्त हो गया है इसलिए संबंधित शिक्षण संस्था लंबित आवेदन पत्रों को नियमानुसार आक्षेप पूर्ति करवाकर 5 दिवस में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में प्रेषित करें ताकि बजट का पूर्ण उपयोग किया जा सकें।
उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थाएं आवेदन पत्रों की पूर्ण जांच करने के पश्चात् आवेदन पत्र समय पर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!