Home राज्य रन फॉर जालोर से हुआ जालोर महोत्सव के दूसरे दिन का आगाज़

रन फॉर जालोर से हुआ जालोर महोत्सव के दूसरे दिन का आगाज़

जालोर 16 फरवरी। जालोर महोत्सव के दूसरे दिन प्रातः हनुमानशाला से स्टेडियम प्रांगण तक रन फॉर जालोर का आयोजन किया गया। रन फ़ॉर जालोर को जालोर महोत्सव के मुख्य समन्वयक उपखण्ड अधिकारी चंपालाल जीनगर, जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर एवं एचपीसीएल के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रन फॉर जालोर में युवाओं ने जालोर महोत्सव की टी-शर्ट व टोपी पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। समन्वयक हीनल व्यास ने बताया कि सीनियर वर्ग में महेंद्रसिंह राजपुरोहित प्रथम, महेंद्र कुमार द्वितीय एवं जामाराम देवासी तृतीय स्थान पर रहे जबकि जूनियर वर्ग में अरविंद देवासी ने प्रथम, किशोर सोलंकी ने द्वितीय और मनोहर राणा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बालिका वर्ग में संगीता प्रथम, पीनल द्वितीय एवं हर्षिता तृतीय पायदान पर रही। विशेष योग्यजन मूकबधिर वर्ग ने भी रन फ़ॉर जालोर में उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमें अमराराम प्रथम, गोदाराम द्वितीय तथा ओमप्रकाश ने तृतीय स्थान अर्जित किया। वरिष्ठ नागरिक में सर्वत अख्तर ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में लगभग चार सौ प्रतिभागियों ने शिरकत की।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!