Home राज्य जिला प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक 25 को

जिला प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक 25 को

बाड़मेर, 16 फरवरी। जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त जोधपुर डॉ. राजेश शर्मा की अध्यक्षता में 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए है। उन्होनें प्रत्येक जिला स्तरीय अधिकारी को उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए है तथा किसी कारणवश स्वयं का उपस्थित होना संभव नहीं होने की स्थिति में जिला कलक्टर की पूर्व अनुमति प्राप्त कर ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी भेजने के निर्देश दिए है। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!