Home राज्य राशन डीलर प्रतिदिन अधिकतम 50 उपभोक्ताओं को राशन वितरण कर सकेंगे

राशन डीलर प्रतिदिन अधिकतम 50 उपभोक्ताओं को राशन वितरण कर सकेंगे

जालोर 12 मई। जिले में उचित मूल्य दुकानदार प्रत्येक दिवस अधिकतम 50 उपभोक्ताओं को ही पॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण कर सकेंगे। जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा ने बताया कि राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव नवीन जैन द्वारा वीडियो कॉफ्रेंस में दिये गये निर्देशानुसार उचित मूल्य दुकानदारों को प्रत्येक दिवस अधिकतम 50 उपभोक्ताओं को पॉस मशीन से राशन वितरण कर सकेंगे तथा इस दौरान निरन्तर सैनेटाइजर का प्रयोग करने एवं उपस्थित उपभोक्ताओं से सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण पालना करनी होगी साथ ही उचित मूल्य दुकानदार अपनी दुकान पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठी नहीं कर सकेंगे। राशन वितरण के दौरान खा़द्य सुरक्षा योजना में चयनित कोई भी परिवार राशन प्राप्त करने में वंचित नहीं रहना चाहिए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!