Home राज्य कृषि विज्ञान केंद्र केशवना में किसान सम्मान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

कृषि विज्ञान केंद्र केशवना में किसान सम्मान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Program organized on Farmer’s Honor Day at Krishi Vigyan Kendra Keshavna

जालोर 23 दिसम्बर। कृषि विज्ञान केन्द्र, केशवना में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती किसान सम्मान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर केन्द्र प्रभारी डॉ.आई.एस.नरुका ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने  पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बारे में बताते हुए किसानो को कृषि की नई तकनीकों को अपनाकर अपने लाभ व सामाजिक स्तर को बढ़ाने पर जोर दिया।
केन्द्र प्रभारी द्वारा प्रगतिशील कृषकों को साफा पहनाकर उनका सम्मान किया गया साथ ही इन प्रगतिशील कृषकों को कृषि में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के प्रभारी कीट वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश चंद यादव ने रबी फसलों की खेती में कीट समस्या पर व्याख्यान दिया एवं उसके निदान सुझाये। आनंद कुमार ने किसानों को मौसम सम्बन्धी जानकारियाँ ने दी तथा डॉ. दिलीप कुमार ने प्रसार गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी ।
बागवानी विशेषज्ञ डॉ. पवन पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि कि जालोर जिले के किसानों को बागवानी में कम पानी व उपलब्ध मृदा के आधार पर फसलों का चुनाव कर उत्पादन करना चाहिए। उन्होंने किसानों को वर्मी कम्पोस्ट व फल व सब्जी उत्पादन इकाई का भ्रमण करवा कर तकनीकी के बारे में जानकारी दी। केन्द्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ. बिराम गुर्जर ने किसानों को जैविक खेती एवं बीज उत्पादन की ओर बढऩे के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पशुपालन वैज्ञानिक डॉ० नितेश ने मुर्गी पालन पर जोर देते हुए कहा कि मुर्गी पालन अपनाकर किसान अपनी आय दोगुना कर सकते है। प्रसार शिक्षा वैज्ञानिक डॉ. विकास कुमार  ने किसानो को “किसान सारथी” के बारे में अवगत करवाया।
किसान सम्मान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील किसान एवं  विद्यार्थी सहित कृषि अनुसंधान केन्द्र व कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्मिक उपस्थित रहे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!