Home राज्य यात्री फर्जी कॉल से सावधान व सचेत रहे तथा किसी प्रकार का भुगतान नहीं करें

यात्री फर्जी कॉल से सावधान व सचेत रहे तथा किसी प्रकार का भुगतान नहीं करें

वरिष्ठ तीर्थ यात्रा योजना में यात्रा का पूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा

जालोर 10 नवम्बर। देवस्थान विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणान्तर्गत वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2022 के तहत 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क यात्रा करवाई जायेगी इसमें से 18 हजार यात्रियों को रेलमार्ग एवं 2 हजार यात्रियों को हवाई मार्ग से यात्रा करवायी जायेगी।
देवस्थान विभाग उदयपुर के अतिरिक्त आयुक्त ओ.पी.जैन ने बताया कि योजनान्तर्गत देवस्थान विभाग द्वारा यात्रा का पूर्ण व्यय किया जायेगा तथा चयनित यात्रियों को मेडिकल, रिपोर्टिंग किसी भी नाम से कोई शुल्क नहीं देना होगा। यात्रा के लिए यात्री के रिपोर्ट करने से लेकर यात्रा समाप्ति तक की समस्त व्यवस्थाएँ राजस्थान सरकार की ओर निःशुल्क की जायेगी।
उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग को विभिन्न यात्रियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कतिपय जाली व्यक्तियों द्वारा 9680258517 एवं अन्य नम्बरों से कॉल कर मो.नं. 7742752226 में यात्रा के लिए राशि जमा कराने के लिए चयनित यात्रियों को कॉल कर गुजराह किया जा रहा हैं इसलिए समस्त नागरिक व यात्री ऐसी फर्जी कॉल से सावधान व सचेत रहे।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के लिए देवस्थान विभाग या किसी संस्था/वेंडर को कोई राशि देय नहीं है। यात्रा पूर्णतः निःशुल्क एवं राज्य सरकार के खर्चें पर हो रही है। किसी भी यात्री को इस वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए कोई भी राशि किसी भी व्यक्ति/संस्था/ वेंडर को भुगतान नहीं करनी है। आईआरसीटीसी एवं अन्य वेंडर्स का समस्त भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। यात्रा से पहले एवं यात्रा के समय मेडिकल जाँच की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर निःशुल्क की जायेगी। समस्त नागरिक एवं यात्री ऐसे फर्जी कॉल से सावधान/सचेत रहे एवं किसी भी व्यक्ति को ऑनलाइन या ऑफलाइन कोई भी भुगतान नहीं करें।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!