Home राज्य राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला में पलसाना समिति को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला में पलसाना समिति को किया गया सम्मानित

पलसाना समिति व्यवस्थापक महादेवसिंह ऐचरा को सम्मानित करते हुए रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 10 मई I जयपुर में 30 अप्रैल से 9 मई तक 10 दिवसीय राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले का आयोजन जवाहर कला केन्द्र के दक्षिण परिसर में किया गया । आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2022 में जयपुर वासियो ने 1.40 करोड़ रूपये से अधिक के मसालों की खरीद की है, साथ ही, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल ने श्रेष्ठ स्टॉलों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है। रजिस्ट्रार ने पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा प्याज, जौ सहित कुछ उत्पाद किसानों से सीधे खरीदकर एवं उनकी पैकेजिंग कर, आमजन को उपलब्ध कराने के प्रशंसा की। उन्होंने समिति द्वारा स्वयं की आढ़त फर्म के माध्यम से किसानों से सीधे उत्पाद क्रय कर, बेचान करने पर सुखद आश्चर्य व्यक्त किया। रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, जयपुर ने समिति व्यवस्थापक महादेवसिंह ऐचरा को सम्मानित भी किया है।
पलसाना समिति व्यवस्थापक एवं राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महादेवसिंह ऐचरा के सहकार मसाला मेले में सम्मानित होने पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल वैष्णव, प्रदेश महामंत्री नंदाराम चौधरी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हनुमानसिंह ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!