Home राज्य समयबद्ध ऑडिट नहीं, दो सहकारी सोसायटी के बोर्ड भंग

समयबद्ध ऑडिट नहीं, दो सहकारी सोसायटी के बोर्ड भंग

File Photo

चूरू, 26 दिसंबर। सहकारिता विभाग की ओर से समयबद्ध ऑडिट नहीं करवाने पर दो सोसायटी के बोर्ड भंग किए हैं। उप रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) संदीप शर्मा ने बताया कि समयबद्ध रूप से ऑडिट नहीं करवाने वाली दो सोसायटी जैतसीसर पीरेर महिला एवं ढाणी तेतरवाल प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी सोसाइटी लिमिटेड के विरुद्ध राजस्थान सहकारी सोसाइटी अधिनियम 2001 एवं संशोधित अधिनियम 2016 की धारा 28 (11) (3) के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त सोसाइटियों को अधिनियम अन्तर्गत नोटिस जारी किए गए। नोटिस के उपरांत भी ऑडिट नहीं करवाने पर उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, चूरू द्वारा इन संचालक मंडलों को निरर्ह घोषित करने की कार्यवाही की है।इन सोसायटी के संचालक मंडल आगामी छह वर्ष तक सहकारी संस्थाओं में निर्वाचित नहीं हो सकेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!