Home राज्य श्रम राज्य मंत्री विश्नोई काछेला में शिविर में भाग लेंगे

श्रम राज्य मंत्री विश्नोई काछेला में शिविर में भाग लेंगे

जालोर 3 दिसम्बर। जिले में प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत 4 दिसम्बर शनिवार को चितलवाना पं.सं. ग्राम पंचायत काछेला में शिविर आयोजित होगा। जिसमें श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई जोधपुर से सवेरे 8 बजे  रवाना होकर दोपहर 12 बजे काछेला पहुंचकर अभियान में भाग लेगे। वे काछेला से दोपहर 1 बजे रवाना होकर सांचोर विधानसभा का दौरा करते हुए शाम 7 बजे सांचौर पहुंचेंगे। जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगरपालिका साचौर के वार्ड सं. 24 नगरपालिका कार्यालय साचौर में शिविर आयोजित होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!