Home राज्य प्रभारी मंत्री भाया बुधवार को लेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

प्रभारी मंत्री भाया बुधवार को लेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

जालोर 9 नवम्बर। राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया की अध्यक्षता में 10 नवम्बर, बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 1 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया 10 नवम्बर, बुधवार को प्रातः 11.30 बजे नाकोड़ाजी से रवाना होकर दोपहर 1 बजे जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों का अवलोकन भी करेंगे। वे सायं 5 बजे जालोर से पावापुरी गौशाला के लिए प्रस्थान करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!