Home राज्य प्रभारी मंत्री भाया बुधवार को जालोर जिले के दौरे पर

प्रभारी मंत्री भाया बुधवार को जालोर जिले के दौरे पर

जालोर 4 अक्टूबर। जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया 6 अक्टूबर बुधवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे।
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि राज्य के खान एवं गोपालन विभाग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया 6 अक्टूबर, बुधवार को प्रातः 11 बजे नाकोडाजी से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे जालोर पहुंचेंगे जहां वे दोपहर 2 बजे भीनमाल पंचायत  समिति के ग्राम धानसा में आयोजित प्रशासन गांवों के संग केम्प तथा दोपहर 4 बजे नगरपरिषद क्षेत्र जालोर में आयोजित प्रशासन शहरों के संग केम्प का अवलोकन करेंगे  तत्पश्चात् सायं 5 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150वीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम व गोष्ठी में भाग लेंगे तथा साहित्य वितरण करेंगे। इसके उपरान्त वे सायं 7 बजे जालोर से बारां के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!