Home राज्य कनिष्ठ सहायक भर्ती में चयन से वंचित अभ्यर्थियों के हित में मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय 603 अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृत

कनिष्ठ सहायक भर्ती में चयन से वंचित अभ्यर्थियों के हित में मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय 603 अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृत

जयपुर, 4 फरवरी। राज्य सरकार ने कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा-2018 के चयनित 603 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के हित में अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। अब इन अभ्यर्थियों को विभाग आवंटित कर जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी।  श्री गहलोत ने युवा आशार्थियों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए निर्देश दिए थे कि कुल विज्ञापित पदों में कमी के कारण चयन से वंचित रहे अभ्यर्थियों को भी शीघ्र नियुक्ति दी जाए। प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, जिन अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति दी जानी है, उनमें सामान्य वर्ग के 105, अन्य पिछड़ा वर्ग के 436, अनुसूचित जनजाति के 38, अनुसूचित जाति के 12 तथा अति पिछड़ा वर्ग के 6 पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से संशोधित अर्थना के कारण नियुक्ति से वंचित हो रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें विज्ञापित पदों के अनुरूप नियुक्ति मिल सकेगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!