
जालोर । डिजिटल डेस्क I 30 सितम्बर I जिले की विरोल ग्राम सेवा सहकारी समिति (Virol Village Service Cooperative Society) के चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने के पश्चात समिति अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से जोगसिंह चौहान व उपाध्यक्ष पद पर हीराराम देवासी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वही, समिति चुनाव आर.ओ नवीन कुमार सक्सेना, रामाराम पुरोहित, व्यवस्थापक जेरूपाराम देवासी, वासुदेव पुरोहित, जीवाराम देवासी, हरचंदराम देवासी, नागजी राम चौधरी, वगताराम चौधरी, बिजलाराम देवासी की उपस्थिती में सम्पन्न हुए । आपकों बता दे कि इससे पहले संचालक मण्डल सदस्य के पद पर ईश्वरसिंह, अनोप सिंह, अचतकंवर, कांतिलाल, जेठाराम, बाबूगिरी, पारूदेवी, पारसमल, हेमाराम, बेचराराम भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इस दौरान मालम सिंह, पूर्व सरपंच चंदन सिंह विरोल, समरथाराम देवासी, भेरा राम मेघवाल, पाबू सिंह, कालूराम देवासी, दुर्जन सिंह, जुंझार सिंह, देवी सिंह, गेनाराम मेघवाल, दुर्गाराम चौधरी, जालम सिंह, राजूराम सैन, आंब सिंह, बेचराराम देवासी, लाखाराम देवासी, शंकर सिंह राठौड़, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।


