Home राज्य सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो :-गोयल

सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो :-गोयल

जालोर 8 अप्रेल। अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल ने गुरूवार के जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली जिसमें उन्हांने अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बंधित सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणो के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में गोयल ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 6 अप्रेल को आयोजित बैठक में दिये गये निर्देशानुसार अधिकारी अपने विभाग से संबंधित सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण करें जिससे आमजन की समस्या का समाधान होने के साथ उन्हें राहत मिल सकें। बैठक में सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!